Chandauli News: मुंडेश्वरी धाम दर्शन कर लौट रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत, बाल-बाल बचा पति, शोक में नहीं हुई रामलीला.
"रामगढ़ निवासी ममता पाण्डेय बिहार के कैमूर जिले में इटही गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। ममता देवी अपने पति राकेश पाण्डेय के साथ बाइक से बिहार के मुंडेश्वरी धाम से दर्शन पूजन कर घर लौट रही थीं। चांद डाक बंगला रोड पुल के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत हो गई। रामगढ़ में चल रही सुप्रसिद्ध रामलीला रविवार की रात शोक में मंचित नहीं हुई"
chandauli
7:56 PM, Sep 29, 2025
Share:


मृतका ममता पाण्डेय की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ की रहने वाली शिक्षिका 43 वर्षीय ममता पाण्डेय की रविवार को बिहार के चांद डाक बंगला के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर में मौत हो गई। पति 45 वर्षीय राकेश पाण्डेय बाल-बाल बच गए। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। उनका अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर हुआ। रामगढ़ निवासी सदानंद पाण्डेय अवकाश प्राप्त अध्यापक हैं। उनकी बहू ममता पाण्डेय बिहार के इटही, जिला कैमूर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति भी प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। रविवार को छुट्टी रहने पर घर आई थीं। रविवार को ममता देवी अपने पति राकेश पाण्डेय के साथ बाइक से बिहार के मुंडेश्वरी धाम से दर्शन पूजन कर घर वापस आ रही थीं।
चांद डाक बंगला रोड पुल के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में शिक्षिका की तत्काल मौत हो गई। पति हेलमेट लगाने के कारण बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा पीएम की प्रक्रिया कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को शव रामगढ़ लाकर उनका अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर देर रात तक किया गया। शिक्षिका की मौत से ससुर सदानंद पाण्डेय, पति राकेश पाण्डेय, बड़ा पुत्र सत्यम, छोटा पुत्र सुंदरम का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शिक्षिका की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। काफी मृदु स्वभाव की शिक्षिका की मौत से गांव में शोक की लहर है। रामगढ़ में चल रही सुप्रसिद्ध रामलीला रविवार की रात शोक में मंचित नहीं हुई।



