ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news municipality s garbage cart collided with a parked car the glass of the car broke the couple in the car narrowly escaped

Chandauli News: नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने खड़ी कार में मारी टक्कर, कार का शीशा टूटा, बाल-बाल बचे कार सवार दंपत्ति.

"मुगलसराय कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक को हिरासत में लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर नगर पालिका के वाहनों की लापरवाही और ड्राइवरों की फिटनेस पर सवाल खड़े कर रही है"

chandauli

8:29 PM, Nov 11, 2025

Share:

Chandauli News: नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने खड़ी कार में मारी टक्कर, कार का शीशा टूटा, बाल-बाल बचे कार सवार दंपत्ति.
logo

नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर पुल राम मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर में नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी ब्रेजा कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का दाहिना दरवाजा बुरी तरह दब गया और पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

Img

गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हादसे के तुरंत बाद कूड़ा गाड़ी का चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। आसपास के मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और चालक पर शराब के नशे में होने का गंभीर आरोप लगाया।

Img

नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी का चालक

इस बाबत गोधना गांव निवासी राम प्यारे यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ब्रेजा कार से भोगवार गांव जा रहा था। भूपौली स्टैंड राम मंदिर के पास सड़क किनारे कार रोकर मिठाई खरीद रहे थे। उनकी पत्नी कार में ही बैठी थीं। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। भीड़ ने चालक की जमकर खिंचाई की और उसे पुलिस के हवाले करने की मांग की। लोगों का साफ आरोप है कि चालक शराब के नशे में था और इसी वजह से उसका नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा। परेशान परिवार ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी।

Img

नगर पालिका की गाड़ी से कार के नुकसान की भरपाई और चालक पर विभागीय कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक को हिरासत में लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर नगर पालिका के वाहनों की लापरवाही और ड्राइवरों की फिटनेस पर सवाल खड़े कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.