Chandauli News: रहस्यमय तरीके से बकरी की मौत बना चर्चा का विषय,एक माह में दूसरी घटना से दहशत.
"लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले की गंभीर जांच कराने तथा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।"
chandauli
10:42 PM, Feb 4, 2026
Share:


मृतक बकरी का शव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, (चंदौली).
चंदौली। दूदे गांव में एक बार फिर रहस्यमय परिस्थितियों में एक बकरी की मौत हो जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह रही कि बकरी का शव घर के बाहर बंधी अवस्था में मिला, लेकिन उसके शरीर से केवल कलेजा ही गायब था, जबकि बाकी शरीर घटनास्थल पर ही मौजूद मिला।
ग्रामीणों के अनुसार रात में बकरी पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन सुबह उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बकरी के शरीर पर किसी जानवर के हमले के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे किसी अज्ञात हिंसक जानवर की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। इसी तरह की घटना करीब एक माह पहले भी गांव में सामने आ चुकी है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार इस तरह की घटना होने से लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समझ से परे है कि आखिर ऐसा कौन-सा जानवर है, जो हमला कर केवल कलेजा ही निकालकर ले जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले की गंभीर जांच कराने तथा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
