मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mystery of half burnt body solved police investigation does not confirm murder

Chandauli News: अधजले शव की गुत्थी सुलझी, पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि नहीं.

"परिजनों ने भी किसी आपराधिक घटना की आशंका से इनकार किया है।फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली है और मामले में किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है।"

chandauli

8:46 AM, May 3, 2026

Share:

Chandauli News: अधजले शव की गुत्थी सुलझी, पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि नहीं.
logo

AI तस्वीर.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में 23 अप्रैल को मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में किसी प्रकार की आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार यह मामला दुर्घटनावश आग लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल की सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एकौनी गांव में एक बाउंड्री वाल के अंदर करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू की।जांच के दौरान मृतक की पहचान बुग्गल बिंद (लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम झिकटिया थाना बन्देया जनपद औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई। वह अपने पिता के साथ सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार के साथ काम करता था और शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन

घटनास्थल के पास खेत में जलने के निशान और कपड़ों के अवशेष मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि शव पहले खेत में जला और बाद में किसी तरह बाउंड्री के अंदर पहुंचा। शुरूआती जांच में शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले, जिससे हत्या की आशंका कम नजर आई। पुलिस ने मृतक के पिता और चाचा से गहन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की रात दोनों ने शराब पी थी और मृतक नशे की हालत में खेत में ही लेट गया था। सुबह तक घर न लौटने पर जब खोजबीन की गई तो शव मिला। घबराहट में परिजन शव को वहां से हटाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोगों की आवाजाही देख उसे वहीं छोड़कर चले गए।

अलीनगर पुलिस के अनुसार संभावना है कि रात में खेत में किसी कारण आग लग गई, जिससे जलने के दौरान मृतक भागने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भी किसी आपराधिक घटना की आशंका से इनकार किया है।फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली है और मामले में किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है।
#ChandauliNews #Alinagar #MysterySolved #UPPolice #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.