Sonbhadra News: रसोई की चिमनी से उठे काले धुएं की गुब्बार से मची अफरा-तफरी.
राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक स्थित फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भट्टी पर तेल गिरने से आग लग गई। चिमनी से काला धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम की कार्रवाई से पहले ही आग बुझ गई, घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
sonbhadra
6:46 PM, Nov 16, 2026
Share:


फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में भट्टी पर तेल गिरने से लगी आग, चिमनी से उठा काला धुआं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक धुएँ का गुब्बार निकलने से हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट की चिमनी से तेज काला धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण जयंती चौक पर स्थित तीन मंजिला मकान में फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालित होता है। सोमवार दोपहर अचानक रेस्टोरेंट की चिमनी से काफी मात्रा में काला धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं का गुब्बार आसमान में फैल गया। यह नजारा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इससे पहले ही चिमनी से धुआं निकलना बंद हो गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट की रसोई में भट्टी पर काफी मात्रा में तेल गिर जाने से आग लग गई थी। इसके कारण तेज धुआं चिमनी के रास्ते बाहर निकलने लगा। तेल जल जाने के बाद आग स्वतः बुझ गई और धुआं निकलना बंद हो गया। उन्होंने प्रथम दृष्टया कर्मचारियों की लापरवाही की आशंका जताते हुए रेस्टोरेंट कर्मियों को भविष्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रसोई में सतर्कता बरतने की हिदायत दी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और मकान में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।


