ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news nagar panchayat sarovar will shine with milky light on chhath festival chairman representative took stock of the preparations

Chandauli News: छठ पर्व पर दुधिया रोशनी से जगमगाएगा नगर पंचायत सरोवर, चेयरमैन प्रतिनिधि ने तैयारियों का लिया जायजा.

"सैयदराजा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा के दौरान तालाब पर चार तैराक और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व पुलिस तैनात रहेंगे। ब्रती महिलाओं के परिजनों के बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराई जाएगी और नगर पंचायत के चार स्थायी स्थानों पर कुर्सियां लगाई जाएंगी। सरोवर के चारों ओर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी"

chandauli

7:48 PM, Oct 22, 2025

Share:

Chandauli News: छठ पर्व पर दुधिया रोशनी से जगमगाएगा नगर पंचायत सरोवर, चेयरमैन प्रतिनिधि ने तैयारियों का लिया जायजा.
logo

सरोवर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते चेयरमैन प्रतिनिधी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा. 

चंदौली। डाला छठ पर्व को लेकर सैयदराजा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल ने बुधवार को सरोवर पर जाकर पानी की सफाई और रंगरोगन का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी में चूना और ब्लिचिंग पाउडर डालने तथा घाट से कुछ दूरी पर सुरक्षा के लिए पोल लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान तालाब पर चार तैराक और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व पुलिस तैनात रहेंगे।

ब्रती महिलाओं के परिजनों के बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराई जाएगी और नगर पंचायत के चार स्थायी स्थानों पर कुर्सियां लगाई जाएंगी। सरोवर के चारों ओर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत ने बुधवार से ही प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सभासद संतोष जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि अंकित जायसवाल, राजू मद्देशिया व सफाईकर्मी सलीम अंसारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.