मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news naib tehsildar s fast unto death ends on tehsildar s assurance

Chandauli News: तहसीलदार के आश्वासन पर नायब तहसीलदार का आमरण अनशन समाप्त.

"सकलडीहा तहसील में भूमि विवाद को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हमीरपुर में तैनात नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर ने रविवार को तहसीलदार अनुराग सिंह के आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।"

chandauli

8:50 PM, Jul 19, 2026

Share:

Chandauli News: तहसीलदार के आश्वासन पर नायब तहसीलदार का आमरण अनशन समाप्त.
logo

अनशन पर बैठे नायब तहसीलदार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। हमीरपुर जिले की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार एवं नवही गांव निवासी हिम्मत बहादुर भूमि विवाद के निस्तारण की मांग को लेकर शनिवार से सकलडीहा तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठे थे। उनका आरोप था कि मार्च 2025 में सेवखर कला स्थित मिलजुला आराजी संख्या-344 में खरीदी गई सवा दो बिस्वा जमीन के विभाजन (धारा 30(2) के तहत नक्शा तरबीन) की पत्रावली एक वर्ष से लंबित है और कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उनका यह भी आरोप था कि राजस्व अधिकारियों की लापरवाही के चलते जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

रविवार को तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद तहसीलदार ने लंबित रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया और प्रशासन के प्रति संतोष जताया।


विज्ञापन

इस संबंध में सकलडीहा तहसील के तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि मामले का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लंबित रिपोर्ट शीघ्र जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। मौके पर कानूनगो अखिलेश मिश्रा, लेखपाल सुशील सिंह, अखिलेश यादव, सुनील यादव, मिथिलेश सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.