ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news naked body of a girl found in a pile of straw near the house suspicion of rape packets of crisps and gutka were lying nearby

Chandauli News: घर के पास भूसे के ढेर में मिला बालिका का नग्न अवस्था में शव, दुष्कर्म की आशंका, पास पड़े थे कुरकुरे और गुटके के पाउच.

"घटना के संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि एक कमरे में भूसे के ढेर के नीचे बालिका का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बालिका से दुष्कर्म हुआ है या नहीं"

chandauli

10:42 AM, Oct 28, 2025

Share:

Chandauli News: घर के पास भूसे के ढेर में मिला बालिका का नग्न अवस्था में शव,  दुष्कर्म की आशंका, पास पड़े थे कुरकुरे और गुटके के पाउच.
logo

भूसे के ढेर वाले कमरे मियाउ जांच पड़ताल करते अलीनगर थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम के हेड

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम का शव सोमवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर भूसे के ढेर में मिला। पास में ही लड़की के कपड़े, कुरकुरे और गुटके के पाउच पड़े थे। इससे बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और छानबीन की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Img

जानकारी के अनुसार, अलिअनगर के एक गांव में एक मजदूर की 06 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजन और पड़ोसी बालिका की खोजबीन में जुट गए। रात 11 बजे तक परिजन पूरे गांव में ढूंढने पर भी वह नहीं मिली। तभी घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सुनसान कमरे में परिजन खोजने गए। वहां भी पहली बार में बच्ची नहीं मिली। तभी भूसे के ढेर के पास कुरकुरे का खाली पाउच और गुटके के पैकेट पड़े मिले।

परिजनों को शक हुआ तो भूसे के ढेर को हटाने लगे। तभी भूसे के ढेर के नीचे मासूम का चेहरा सामने आया। ये देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। भूसे के नीचे मासूम बालिका नग्न अवस्था में मृत पड़ी मिली। मामले की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पीडीडीयू नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Img

पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि एक कमरे में भूसे के ढेर के नीचे बालिका का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बालिका से दुष्कर्म हुआ है या नहीं। वहीं, बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.