ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news named accused arrested in businessman s murder case tension in the area after the incident heavy police force deployed

Chandauli News: व्यापारी की हत्या के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात.

"अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है। मृतक ओमप्रकाश मौर्या इलाके में एक शांत स्वभाव और लोकप्रिय व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। परिवार और कस्बे के लोग सदमे में हैं"

chandauli

10:54 AM, Dec 6, 2025

Share:

Chandauli News: व्यापारी की हत्या के मामले में  नामजद आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात.
logo

मृतक ओमप्रकाश उर्फ उमाशंकर मौर्य की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.  

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार स्थित तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास अमड़ा पचखरी मार्ग पर शुक्रवार भोर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सुबह टहलने निकले 60 वर्षीय व्यापारी ओमप्रकाश मौर्या उर्फ उमाशंकर की गांव के ही एक दबंग युवक ने लाठी‐डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में नामजद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Img

सुबह टहलते समय हुई हत्या

नोनार गांव निवासी स्व. राधेश्याम मौर्या के पुत्र ओमप्रकाश उर्फ़ उमा मौर्या और का कस्बे में शॉपिंग मॉल, कपड़ा और किराना दुकान का व्यापार है। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे ओमप्रकाश मौर्या टहलने के लिए निकले थे। रेलवे लाइन पार करने के बाद थोड़ी दूरी पर उनकी गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने लाठी से उनके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नामजद आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि “नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।” उन्होंने कहा कि हत्या की वजह की जांच की जा रही है और प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्तिगत विवाद की बात सामने आई है।

Img

परिजनों में कोहराम

अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है। मृतक ओमप्रकाश मौर्या इलाके में एक शांत स्वभाव और लोकप्रिय व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। परिवार और कस्बे के लोग सदमे में हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.