ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ndrf gave training on flood and drowning prevention on the banks of ganga

Chandauli News: गंगा तट पर NDRF ने दिया बाढ़ व डूबने से बचाव का प्रशिक्षण.

"इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण नियमित रूप से दिए जाते हैं, ताकि आम लोग आपदा के समय घबराने के बजाय सही तरीके से जान बचा सकें।"

chandauli

9:29 PM, Jan 31, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा तट पर NDRF ने दिया बाढ़ व डूबने से बचाव का प्रशिक्षण.
logo

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर आपदा से बचाने का प्रशिक्षण देते एनडीआरएफ की टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, चहनिया, (चंदौली).

चंदौली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 11वीं वाहिनी वाराणसी की टीम ने जिले के नागरिक सुरक्षा कर्मियों, आपदा मित्रों और आम लोगों को बाढ़ व डूबने की स्थिति में बचाव से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

Img

यह विशेष अभियान डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम द्वारा चलाया गया। प्रशिक्षण के दौरान डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार तथा घरेलू संसाधनों की मदद से आपदा के समय बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सकलडीहा राजेंद्र प्रसाद, डिप्टी सीएमओ सकलडीहा, बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एनडीआरएफ टीम का आभार जताते हुए प्रशिक्षण और प्रदर्शन की सराहना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.