Chandauli News : भतीजे ने चाचा पर हॉकी और चाकू से किया हमला, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल.
“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में चाचा-भतीजे के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि 22 वर्षीय भतीजे दीपक ने पहले चाचा पर हॉकी से वार किया, फिर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां के हाथ में भी चोट लगी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
chandauli
10:15 PM, Oct 14, 2026
Share:


हमले में घायल चाचा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में चाचा-भतीजे के बीच विवाद में मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 वर्षीय दीपक ने विवाद के दौरान अपने चाचा सुनील पर पहले हॉकी से हमला किया। इसके बाद चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां के हाथ में भी चोट लग गई।
घटना में घायल मुनीम कुमार ने बताया कि विवाद के दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया और उनकी मां के हाथ में भी चोट आई। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।


