Chandauli News: 8.80 करोड़ कि लागत से बनेगा डीडीयू नगर पालिका का नया कार्यालय, विधायक और चेयरमैन ने किया शिलान्यास.
“डीडीयू नगर पालिका का नया कार्यालय भवन 8.80 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। शुक्रवार को ईस्टर्न बाजार स्थित पुराने फायर ब्रिगेड परिसर में विधायक रमेश जायसवाल, चेयरमैन सोनू किन्नर और ईओ धर्मराज सिंह ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।”
chandauli
6:19 PM, Aug 8, 2026
Share:


नए नगर पालिका कार्यालय भवन के भूमि पूजन के दौरान विधायक रमेश जायसवाल, चेयरमैन सोनू किन्नर व अन्य.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडी नगर, चंदौली.
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय भवन 8.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शुक्रवार को ईस्टर्न बाजार स्थित पुराने फायर ब्रिगेड परिसर में भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। विधायक रमेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर और अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया।
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका का मौजूदा भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। कमरों में सीलन के कारण फाइलों और जरूरी अभिलेखों के रखरखाव में भी परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि नए भवन के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे और मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 8.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को दी गई है। नया भवन ग्राउंड प्लस दो मंजिल का होगा। इसमें कार्यालय कक्षों के साथ लोगों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया, अलग-अलग काउंटर, पार्किंग और लिफ्ट की सुविधा होगी। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि निर्माण का टेंडर हो चुका है और एक साल के भीतर भवन तैयार करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने चेयरमैन और सभासदों से नगर की मूलभूत जरूरतों को पहले पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि छत्रपतिपुर वार्ड की विजयनगर कॉलोनी में करीब पौने तीन करोड़ रुपये की सड़क सहित अन्य सड़कों के प्रस्ताव भी विकास कार्ययोजना में शामिल हैं।
