ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news new sp akash patel s attitude is strict strict action will be taken against cross border crimes

Chandauli News: नवागत एसपी आकाश पटेल के तेवर सख्त, क्रॉस बॉर्डर अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई.

"नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चंदौली एक बॉर्डर जिला होने के कारण एग्जिट रूट के रूप में इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन अब इस पर विशेष निगरानी रखते हुए अपराध पर लगाम लगाने के लिए और तेज़ कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

9:29 PM, Apr 1, 2026

Share:

Chandauli News: नवागत एसपी आकाश पटेल के तेवर सख्त, क्रॉस बॉर्डर अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई.
logo

इस वार्ता को संबोधित करते नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने चार्ज संभालते ही सख्त रुख अपनाते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण किए अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन जिले की स्थिति को समझने के बाद सबसे बड़ी चुनौती क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग और अपराध को माना गया है। इस पर प्रभावी नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं और थाना प्रभारियों के साथ भी विस्तृत मीटिंग कर रणनीति तय की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में प्रोफेशनलिज्म और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है, साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को थानों या दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अपराध के जरिए अपना दबदबा बनाना चाहते हैं, वे अपनी सोच बदल लें। आने वाले दिनों में ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में जिले में चल रहे आपराधिक गतिविधियों की गहन समीक्षा कर नई रणनीति के तहत अभियान चलाया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.