ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news new sp s ultimatum and action on the first day laxity not tolerated 2 suspended investigation on 6

Chandauli News:पहले दिन नवागत एसपी का अल्टीमेटम और एक्शन, ढिलाई बर्दाश्त नही, 2 निलंबित, 6 पर जांच.

"एसपी आकाश पटेल ने दो टूक कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं मिलेगा, उसके खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।"

chandauli

10:20 PM, Apr 1, 2026

Share:

Chandauli News:पहले दिन नवागत एसपी का अल्टीमेटम और एक्शन, ढिलाई बर्दाश्त नही, 2 निलंबित, 6 पर जांच.
logo

नवागत पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में पुलिसिंग को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालिया समीक्षा में सामने आई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नवागत एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि छह अन्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को अवैध जुआ और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम में रुचि न लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं सैयदराजा थाने के उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में कमी और सूचनाएं समय पर न देने जैसे गंभीर आरोप पाए जाने पर उन्हें भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा गो-तस्करी से जुड़े मामलों में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही सामने आने पर यातायात शाखा के छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। टीएसआई उमाशंकर यादव, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों पर घटनाओं की जानकारी समय से न देने के आरोप में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.