मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news newborn found near latifshah dam police saved his life

Chandauli News: लतीफशाह बांध के पास मिला नवजात, पुलिस ने बचाई जान.

"चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि नवजात पूरी तरह सुरक्षित है और उसका इलाज कराया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"

chandauli

8:46 PM, Mar 26, 2026

Share:

Chandauli News: लतीफशाह बांध के पास मिला नवजात, पुलिस ने बचाई जान.
logo

संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में मासूम को लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास गुरुवार को एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिंचाई विभाग के डाक बंगले के समीप जमीन पर पड़े नवजात पर जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर देखभाल के लिए शिशु को जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया गया। 

Img

चिकित्सकों के अनुसार नवजात की उम्र करीब एक सप्ताह है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर किसने मासूम को इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की सूचना चाइल्डलाइन व संबंधित विभागों को दे दी है, ताकि बच्चे की देखभाल और आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Img

चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि नवजात पूरी तरह सुरक्षित है और उसका इलाज कराया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.