Chandauli News: नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का हुआ जोरदार स्वागत.
“भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का सकलडीहा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दी गईं।”
chandauli
10:02 AM, Oct 3, 2026
Share:


सकलडीहा तिराहे पर डॉ. शंभूनाथ गोंड का स्वागत करते, सूर्यमुनि तिवारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया।
कार्यकर्ताओं ने डॉ. शंभूनाथ गोंड को पुष्पमाला पहनाकर नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर सक्रिय रूप से कार्य करते आए हैं। प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


