ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news newly married woman disappeared just five days after marriage creating panic among family members

Chandauli News: शादी के पांच दिन बाद ही गायब हुई नवविवाहिता, परिजनों में मचा हड़कंप.

"चकिया पुलिस ने पीड़ित परिकजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है"

chandauli

8:32 PM, Oct 12, 2025

Share:

Chandauli News: शादी के पांच दिन बाद ही गायब हुई नवविवाहिता, परिजनों में मचा हड़कंप.
logo

चकिया पुलिस को तहरीर देने जाते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव में शादी के पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार की पत्नी 10 अक्टूबर की रात करीब सात बजे अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश मायके और आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ मंगलसूत्र, कनफूल और पायल भी लेकर गई है। घटना की सूचना उसी रात डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। परिजनों को संदेह है कि वह किसी अन्य युवक के साथ जा सकती है। पीड़ित पति ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। चकिया पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.