ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news newspaper seller assaulted for protesting against obscene comment on sister

Chandauli News: बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर समाचार पत्र विक्रेता से मारपीट.

“चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में बहन के साथ घर लौट रहे समाचार पत्र विक्रेता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ युवकों पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।”

chandauli

9:50 PM, Sep 29, 2026

Share:

Chandauli News: बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर समाचार पत्र विक्रेता से मारपीट.
logo

चोट दिखाता घायल युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। बाजार से बहन के साथ दवा लेकर घर लौट रहे समाचार पत्र विक्रेता को कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करना भारी पड़ गया। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पीड़ित जीशान अली अहमद ने कुछ युवकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान सिर में लाठी लगने से वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गया।

तहरीर में जीशान अली अहमद ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ एलबीएस कटरा से दवा लेकर शाहकुटी के रास्ते घर जा रहा था। आरोप है कि शाहकुटी मंदिर के पास एक युवक उसकी बहन पर अश्लील टिप्पणी करते हुए पीछे आने लगा। विरोध करने पर सभासद प्रभुनारायण यादव के मकान के सामने उक्त युवक ने जीशान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद राम श्रृंगार यादव पर भी लाठी से सिर पर वार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर पहुंचे कुछ अन्य युवकों ने भी उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। वहीं सभासद की ओर से कैमरा खराब होने की बात बताई गई है। मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.