मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news nishad party s protest demanding inclusion of 17 castes in sc road jam in syedaraja

Chandauli News: 17 जातियों को एससी में शामिल करने की मांग पर निषाद पार्टी का प्रदर्शन, सैयदराजा में सड़क जाम.

“17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने और शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।”

chandauli

9:22 PM, Aug 1, 2026

Share:

Chandauli News: 17 जातियों को एससी में शामिल करने की मांग पर निषाद पार्टी का प्रदर्शन, सैयदराजा में सड़क जाम.
logo

सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह को ज्ञापन देते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा में शनिवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, तुरहा, गोडिया, माझी समेत 17 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हटाकर अनुसूचित जाति (एससी) में शामिल करने की मांग उठाई।

Img

प्रदर्शन की सूचना पर विधायक सुशील सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे और संबंधित 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

Img

जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद ने कहा कि उनकी मांग लंबे समय से लंबित है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो निषाद पार्टी प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार निषाद, अमित निषाद, शमशेर निषाद, जितेंद्र निषाद, शिवकुमारी निषाद, विवेक कुमार, कविता, अतवारी देवी, शांति देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.