ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news nitin gupta got the responsibility of district minister in bjp backward morcha

Chandauli News: भाजपा पिछड़ा मोर्चा में नितिन गुप्ता को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी.

“भाजपा पिछड़ा मोर्चा की चंदौली जिला कार्यसमिति में नितिन गुप्ता को जिला मंत्री बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।”

chandauli

9:26 PM, Nov 5, 2026

Share:

Chandauli News: भाजपा पिछड़ा मोर्चा में नितिन गुप्ता को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी.
logo

सुनील बंसल का स्वागत करते जिला मंत्री

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की चंदौली जिला कार्यसमिति में नगर के काली महाल वार्ड के सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता को जिला मंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा की संस्तुति पर जारी नई सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद नितिन गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

Img

नितिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। संगठन को मजबूत करना, पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

विज्ञापन

Img

उन्होंने अपनी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। गुप्ता ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग व मार्गदर्शन उनके लिए महत्वपूर्ण है और वह सभी के साथ मिलकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.