मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news no consensus was reached on road widening bulldozers will start from tomorrow

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण पर नहीं बनी सहमति, कल से चलेगा बुलडोजर.

"इस मुद्दे को लेकर जीटी रोड के व्यापारियों में आक्रोश भी देखने को मिला। विरोध स्वरूप कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।"

chandauli

7:10 PM, Apr 29, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण पर नहीं बनी सहमति, कल से चलेगा बुलडोजर.
logo

मुगलसराय कोतवाली में व्यापारियों संग बैठक करते एसडीएम और सीओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली परिसर में बुधवार को सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच हुई अहम बैठक बेनतीजा रही। लोक निर्माण विभाग (PWD) 52 फीट चौड़ीकरण पर अड़ा रहा, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार से निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू करने का ऐलान कर दिया। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में व्यापारियों ने अपने पक्ष में कई तर्क रखते हुए चौड़ीकरण को 46 फीट तक सीमित रखने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में हुई बैठकों में 46 फीट पर सहमति बन चुकी थी, लेकिन अब अचानक इसे 52 फीट कर दिया गया है, जो उनके लिए नुकसानदायक है।

विज्ञापन

वहीं, एसडीएम अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अब किसी प्रकार की मोहलत नहीं दी जाएगी और स्टेशन क्षेत्र की ओर से अभियान शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया कि विभाग द्वारा लगाए गए लाल निशान तक के सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बैठक के दौरान कुछ व्यापारियों ने अपने दस्तावेज और उच्च न्यायालय के आदेश भी प्रस्तुत किए। इस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित व्यापारी अपने कागजात पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमा कराएं, जिनका नियमानुसार चार घंटे के भीतर निस्तारण किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.