ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news no entry time for heavy vehicles increased in mughalsarai ban from 9 am to 9 pm

Chandauli News: मुगलसराय में भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय बढ़ा, सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध.

“देव दीपावली और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए चंदौली पुलिस ने मुगलसराय क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। अब कोयला मंडी से पड़ाव और रामनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक नहीं निकल सकेंगे।”

chandauli

10:39 AM, Nov 20, 2026

Share:

Chandauli News: मुगलसराय में भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय बढ़ा, सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। एकादशी, देव दीपावली और शादी-विवाह के सीजन में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए चंदौली पुलिस ने मुगलसराय थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत कोयला मंडी से पड़ाव और रामनगर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 19 नवंबर को जारी प्रेस नोट के अनुसार, पहले कोयला मंडी से भारी वाहनों को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने की अनुमति थी, लेकिन अब इस अवधि में भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन रात 9 बजे के बाद ही निर्धारित मार्ग से निकल सकेंगे।पुलिस ने कोयला मंडी मुगलसराय के सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों से अपील की है कि वे अपने ट्रक चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें। निर्धारित समय के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन न करें, ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, यातायात दबाव की समीक्षा के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा आगे कोई निर्णय लिया जाता है तो इसकी सूचना समय से दी जाएगी। पुलिस ने आमजन की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.