Chandauli News: प्लेटफार्म पर गूंजी किलकारी, आरपीएफ की मदद से महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव.
"बीते चार दिनों में डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ कि मेरी सहेली टीम की मदद से यह तीसरा सुरक्षित प्रसव बताया जा गया है।"
chandauli
12:11 AM, Jan 13, 2026
Share:


नवजात बच्चे के साथ मां
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर सोमवार तड़के आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने एक महिला यात्री का प्लेटफार्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4:10 बजे प्लेटफार्म नंबर-02 पर एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेलवे डॉक्टर को बुलाया गया। महिला की हालत को देखते हुए प्लेटफार्म पर ही घेराबंदी कर डॉक्टर की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
महिला की पहचान आरती (25) पत्नी फन्टूस, निवासी नयासुगमा, थाना इकोना, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गाड़ी संख्या 12304 के सामान्य कोच से अलीगढ़ से यात्रा कर रही थी। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों के अनुरोध पर महिला को बाद में गाड़ी संख्या 12380 डाउन के सामान्य कोच से गया के लिए रवाना किया गया। बीते चार दिनों में डीडीयू स्टेशन पर मेरी सहेली टीम की मदद से यह तीसरा सुरक्षित प्रसव बताया जा रहा है।



