ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news not giving retail money became the reason for the death of the businessman a sensational revelation of the police

Chandauli News: फुटकर पैसा ना देना बना व्यापारी की मौत का कारण, पुलिस का सनसनी खेज खुलासा.

"व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जिले में कानून-व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे"

chandauli

7:51 PM, Dec 6, 2025

Share:

Chandauli News: फुटकर पैसा ना देना बना व्यापारी की मौत का कारण, पुलिस का सनसनी खेज खुलासा.
logo

नोनार में लाठी से पीटकर निर्मम रूप से हत्या करने वाले आरोपी बृजेश यादव पुलिस टीम के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं और व्यापारियों की हो रही हत्याओं ने व्यावसायिक वर्ग में रोष बढ़ा दिया है। 18 नवंबर को पीडीडीयू नगर के दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि शुक्रवार सुबह जिले में एक और व्यापारी की बेरहमी से हत्या ने हालात को और गंभीर बना दिया। नोनार गांव के प्रतिष्ठित 60 वर्षीय व्यवसायी ओमप्रकाश मौर्या उर्फ उमा की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Img

व्यापारी कि हत्या के मामले में शनिवार दोपहर सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी बृजेश यादव को वारदात में प्रयुक्त लाठी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा, सतीश यादव और रोहित गौड़ शामिल रहे।

Img

फुटकर पैसे पैसे को लेकर आरोपी ने डे दिया हत्याकांड को अंजाम 

विज्ञापन

आरोपी बृजेश यादव नोनार में आढ़त की दुकान चलाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले वह ओमप्रकाश मौर्या की दुकान पर फुटकर पैसा लेने गया था। व्यापारी द्वारा खुले पैसे न होने की बात कहे जाने पर आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि इसी खुन्नस में उसने शुक्रवार सुबह व्यापारी पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है, वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जिले में कानून-व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Img

पूरे दिन बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों ने जताया कड़ा विरोध

ओमप्रकाश मौर्या की हत्या से आक्रोशित नोनार कस्बे के व्यापारियों ने दिनभर अपनी दुकानें बंद रखीं। दर्जनों व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यापारिक संगठनों ने जिला प्रशासन पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और लगातार हो रही हत्याओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.