ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news notorious gangster arrested in robbery arrested revolver cartridge recovered

Chandauli News: डकैती में शामिल कुख्यात गैंगेस्टर गिरफ्तार, रिवाल्वर, कारतूस बरामद.

"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बलुआ थाना क्षेत्र के अभय पुत्र रमेश निवासी ग्राम कैथी फुलवरिया का रहने वाला है। वह एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो बलुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर मजारिया न.67 ए भी है। यह असलहा लोगों को धमकाने और लूटपाट करने के लिए अवैध रिवाल्वर रखता है"

chandauli

10:16 PM, Oct 6, 2025

Share:

Chandauli News: डकैती में शामिल कुख्यात गैंगेस्टर गिरफ्तार, रिवाल्वर, कारतूस बरामद.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में गैंगेस्टर अभियुक्त

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने डकैती में संलिप्त कुख्यात गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीटर अभय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज रिवाल्वर 38 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक आईफोन बरामद किया है।

Img

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार की शाम को बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बलुआ थाना क्षेत्र के अभय पुत्र रमेश निवासी ग्राम कैथी फुलवरिया का रहने वाला है। वह एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो बलुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर मजारिया न.67 ए भी है।

विज्ञापन

Img

उसके खिलाफ डकैती, लूटपाट, चोरी, लोगों को धमकाने जैसे कई संगीन अपराध थाने में दर्ज हैं। यह असलहा लोगों को धमकाने और लूटपाट करने के लिए अवैध रिवाल्वर रखता है। पुलिस ने बरामद रिवाल्वर और कारतूस के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक सतीश चन्द्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, दीपचन्द्र गिरी, कांस्टेबल रोहित यादव, अनुज कुमार वर्मा शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.