मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news now monitoring ddu junction with drone cameras rpf engaged in increasing the safety of passengers

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर अब ड्रोन कैमरों से निगरानी, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी आरपीएफ.

"आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि स्टेशन के भीड़-भाड़ वाले स्थानों और व्यस्त इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से स्टेशन परिसर की निगरानी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज हो गई है।"

chandauli

8:36 PM, May 20, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर अब ड्रोन कैमरों से निगरानी, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी आरपीएफ.
logo

डीडीयू जंक्शन के ऊपर उड़ता ड्रोन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने डीडीयू जंक्शन पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में बढ़ती भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से प्रशिक्षित स्टाफ की मदद से यह अभियान चलाया जा रहा है।

Img

आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि स्टेशन के भीड़-भाड़ वाले स्थानों और व्यस्त इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से स्टेशन परिसर की निगरानी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आधुनिक तकनीकों का लगातार उपयोग किया जा रहा है। आरपीएफ की ओर से स्टेशन परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Img

वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए आरपीएफ ने यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और रेल प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को देने की अपील की गई है। आरपीएफ ने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों की सतर्कता भी बेहद जरूरी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.