ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news odi exhibition on partition discussion memorial day

Chandauli News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी एकदिवसीय प्रदर्शनी.

14 अगस्त 1947 के दिन हुए विभाजन के दौरान जो विभीषिका देश को देखने को मिली, उस विभीषिका को डीडीयू जंक्शन पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे रेल अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही रेल यात्रियों ने भी देखा।

chandauli

8:06 AM, Aug 15, 2025

Share:

Chandauli News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी एकदिवसीय प्रदर्शनी.
logo

डीडीयू जंक्शन परिसर में लगी प्रदर्शनी को देखते डीआरएम और आरपीएफ कमांडेंट

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त 2025 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक दिन की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में देश के बंटवारे की दुखद घटनाएं, लोगों के पलायन की तकलीफ और उस समय की ऐतिहासिक बातें तस्वीरों के ज़रिए दिखाई गईं। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने पैसेंजर एरिया में फीता काटकर किया।

Img

डीडीयू जंक्शन परिसर में लगी प्रदर्शनी को ध्यान से देखते डीआरएम

विज्ञापन

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर पूरी प्रदर्शनी को देखा। बड़ी संख्या में रेलकर्मी, यात्री और स्थानीय लोग भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी देश के बंटवारे की पीड़ा को याद करने के साथ-साथ उस समय लोगों के हौसले, संघर्ष और देशभक्ति को भी दर्शाती है। यह आयोजन डीडीयू मंडल की ओर से सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र प्रेम को बढ़ाने की एक सराहनीय कोशिश है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.