ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news officers became ignorant about the cleanliness of lake and ghats

Chandauli News: सरोवर और घाटों की साफ-सफाई को लेकर अनजान बने अधिकारी.

"सकलडीहा कस्बे में काली माता मंदिर के पास सरोवर और घाट बने हुए हैं। इसके अलावा टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर और घाट का निर्माण हुआ है। वहीं, ईटवा सहित कई गांवों में सरोवर और घाटों पर कूड़ा करकट से भरा हुआ है। जबकि पितृ विसर्जन के बाद सारे हिन्दू धर्म की सनातनी परंपराएँ के साथ त्योहार शुरू हो जाते हैं। पितृ विसर्जन के दूसरे दिन से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है'

chandauli

9:55 AM, Sep 8, 2025

Share:

Chandauli News: सरोवर और घाटों की साफ-सफाई को लेकर अनजान बने अधिकारी.
logo

सकलडीहा के शिव सरोवर पर घाटों पर लगा कूड़ा करकट का अंबार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग और सीडीओ की लाख कोशिशों के बावजूद सरोवर और घाटों की साफ-सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। जबकि आगामी दिनों में पितृ विसर्जन, शारदीय नवरात्र, दिवाली और डाला छठ महापर्व जैसे त्योहार हैं। कई बार ग्रामीणों ने साफ-सफाई की मांग उठाई है। इसके बावजूद सचिव से लेकर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे नगरवासियों में आक्रोश पनपने लगा है। डीपीआरओ सहित विभागीय अधिकारियों से घाट और सरोवर की साफ-सफाई की मांग की गई है। सकलडीहा कस्बे में काली माता मंदिर के पास सरोवर और घाट बने हुए हैं। इसके अलावा टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर और घाट का निर्माण हुआ है। वहीं, ईटवा सहित कई गांवों में सरोवर और घाटों पर कूड़ा करकट से भरा हुआ है। जबकि पितृ विसर्जन के बाद सारे हिन्दू धर्म की सनातनी परंपराएँ के साथ त्योहार शुरू हो जाते हैं। पितृ विसर्जन के दूसरे दिन से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। दो सप्ताह बाद पूजा-पाठ के लिए महिलाएं और ग्रामीण देवस्थल से लेकर घाटों पर पूजा-अर्चना शुरू कर देते हैं। ग्रामीणों की ओर से कई बार घाटों और सरोवरों की साफ-सफाई के लिए मांग उठाने के बाद भी विभागीय अधिकारी और ग्राम सचिव अनजान बने रहने से आक्रोश बढ़ने लगा है। दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी काशी जायसवाल, नंदन सोनी, राजू, विवेक सहित ग्रामीणों ने त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन से सरोवर और घाटों की साफ-सफाई कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.