ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news officials did not attend the open meeting of kota for the third time anger among villagers

Chandauli News : कोटे की खुली बैठक में तीसरी बार नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में आक्रोश.

“चंदौली के रामपुर दिया गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुलाई गई खुली बैठक में मंगलवार को भी अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन बार तारीख तय होने के बावजूद बैठक नहीं कराई गई, जिससे राशन लेने के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।”

chandauli

5:05 PM, Oct 27, 2026

Share:

Chandauli News : कोटे की खुली बैठक में तीसरी बार नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में आक्रोश.
logo

प्रदर्शन करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर विकासखंड क्षेत्र के रामपुर दिया गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए मंगलवार को बुलाई गई खुली बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश के बावजूद बैठक नहीं कराई गई। यह तीसरी बार है, जब बैठक के लिए तारीख तय होने के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे।

Img

ग्रामीण दिनेश यादव ने बताया कि पिछले तीन बार से अधिकारियों द्वारा समय देने के बावजूद खुली बैठक नहीं कराई जा रही है। आखिर किसके दबाव में ऐसा हो रहा है, यह समझ से परे है। कुछ लोग सत्ता पक्ष के दबाव की आशंका जता रहे हैं। बैठक नहीं होने से ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। वहीं, चंदन यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से खुली बैठक कराने की मांग की थी। उनके निर्देश पर मंगलवार को बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बैठक नहीं करानी थी तो ग्रामीणों को बार-बार तारीख देकर परेशान क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन

Img

मामले में ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रामपुर दिया गांव में खुली बैठक कराई जानी थी। अधिकारी क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह मामले की जांच करवा रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर चंदन यादव, दिनेश यादव, पप्पू यादव, सुबास यादव, नंदू यादव, दुलारे यादव, महेंद्र गौड़, सदरू नाई, हृदयनारायण गुप्ता, रामायण यादव, पंकज यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, सुरेश यादव, शिवकुमार यादव, काशीनाथ यादव, शरद यादव, अरुण यादव, अनुराग यादव, अजय यादव, कृष्णा यादव, धर्मेंद्र यादव, क्रिसल्य यादव, अवधेश यादव, जानकी यादव, हीरा देवी, पूनम यादव, इंदु देवी, नौरंगी देवी, इंद्रावती यादव, कुमारी देवी और चिंता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते कोटे की दुकान का चयन नहीं कराया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.