मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news old man dies after being hit by truck on national highway demand for rob construction intensifies

Chandauli News: नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, आरओबी निर्माण की मांग तेज.

"प्रभारी निरीक्षक सदर बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

8:12 PM, Jun 7, 2026

Share:

Chandauli News: नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, आरओबी निर्माण की मांग तेज.
logo

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नेशनल हाईवे पर वाहनों का आगमन सुचारू करते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे-19 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को शव की पहचान करने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Img

जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी लालचंद (65 वर्ष) मझवार रेलवे स्टेशन जाने के लिए नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सड़क पार करते हुए देखा था, जिसके आधार पर उनकी पहचान संभव हो सकी।घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों का कहना है कि मझवार रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को अक्सर नेशनल हाईवे-19 के डिवाइडर पार कर सड़क पार करनी पड़ती है। रेलवे स्टेशन के पास पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित ओवरब्रिज या अंडरपास की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। नगरवासियों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मझवार रेलवे स्टेशन के आसपास पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरओबी या फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.