Chandauli News: शादी समारोह में आए वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार गंभीर घायल.
"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया।"
chandauli
8:20 PM, Jun 22, 2026
Share:


Ai फोटो.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : मनोज यादव, बलुआ, चंदौली.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आए 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हाईवे पार करते समय हुई, जिससे शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र स्थित सराव गांव निवासी 72 वर्षीय राजकुमार राम अपने समधी के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने तीरगांवा स्थित एक लॉन में आए थे। देर शाम वह हाईवे पार कर रहे थे, तभी मारूफपुर से हसनपुर की ओर जा रहे 32 वर्षीय टुनटुन निषाद की बाइक उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजकुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार टुनटुन निषाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
