मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news old woman dies due to bull attack villagers angry over loose animals

Chandauli News:सांड के हमले से वृद्ध महिला की मौत, छुट्टा पशुओं से ग्रामीणों में आक्रोश.

"धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध महिला की मौत सांड के हमले से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

9:02 PM, Jul 27, 2026

Share:

Chandauli News:सांड के हमले से वृद्ध महिला की मौत, छुट्टा पशुओं से ग्रामीणों में आक्रोश.
logo

मृतक चम्पा देवी की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आवारा सांड के हमले से 71 वर्षीय चंपा देवी, पत्नी स्वर्गीय राम नगीना यादव की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चंपा देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। तभी अचानक एक सांड घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Img

परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।मृतका अपने पीछे चार पुत्र कन्हैया यादव, सुनील यादव, मुन्ना यादव और कपिलदेव यादव और एक विवाहित पुत्री संगीता को छोड़ गई हैं। परिवार का मुख्य सहारा खेती है।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं को लेकर भारी नाराजगी है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि आवारा सांड लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अब एक महिला की जान भी चली गई। उन्होंने प्रशासन से छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.