मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news omprakash rajbhar s election bugle sp does not consider owaisi as the net of muslims

Chandauli News: ओमप्रकाश राजभर का चुनावी बिगुल, ओवैसी को मुसलमानों का नेट नहीं मानती सपा.

"राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई करती है और उपद्रव करने वालों पर "फूलों की वर्षा" नहीं की जा सकती। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आपातकाल का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।"

chandauli

8:58 PM, Jul 27, 2026

Share:

Chandauli News: ओमप्रकाश राजभर का चुनावी बिगुल, ओवैसी को मुसलमानों का नेट नहीं मानती सपा.
logo

संकल्प रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती पर भागीदारी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित जन अधिकार संकल्प महारैली में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों और इतिहास का सम्मान नहीं करता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। प्रेमचंद प्रजापति द्वारा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुरू किए गए अभियान में उनकी पार्टी पूरी मजबूती से साथ है।

Img

मीडिया से बातचीत में राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि दलित और अति पिछड़ा समाज अब सपा की सच्चाई जान चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण खत्म कर लाखों दलित कर्मचारियों के साथ अन्याय किया और महापुरुषों के नाम पर चल रही कई योजनाओं को भी बंद कर दिया। ओवैसी और अखिलेश यादव के संभावित गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी ओवैसी को मुसलमानों का नेता स्वीकार नहीं करेगी, क्योंकि सपा खुद मुस्लिम नेतृत्व का दावा करती रही है।

विज्ञापन

Img

2027 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल, सुभासपा और अन्य सहयोगियों के कारण समाजवादी पार्टी को बढ़त मिली थी, लेकिन अब वे सभी अलग हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के पास ऐसा कोई बड़ा सहयोगी नहीं बचा है जो उसे वोट दिलाने की ताकत रखता हो। बिहार में छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई पर राजभर ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन बाद में अन्य राजनीतिक दलों के लोगों और शरारती तत्वों के शामिल होने से स्थिति बिगड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ है, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन अपना काम करेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.