मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on completion of 12 years of pm modi mla sushil singh performed rudrabhishek wishing for the prosperity of the country

Chandauli News: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सुशील सिंह ने किया रुद्राभिषेक, कि देश के समृद्धि की कामना.

"सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की 12 वर्षों की यात्रा राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद की जाएगी।"

chandauli

6:50 PM, Jun 10, 2026

Share:

Chandauli News: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सुशील सिंह ने किया रुद्राभिषेक, कि देश के समृद्धि की कामना.
logo

पीएम मोदी की तस्वीर रखकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह, महामंत्री सुजीत जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष यानी 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर सैयदराजा नगर पंचायत स्थित भीम बाबा मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान विधायक सुशील सिंह के साथ उपस्थित जनसमूह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गई। 

Img

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की 12 वर्षों की यात्रा राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद की जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। देश ने बीते वर्षों में आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, सैयदराजा नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल, राजेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुशील शर्मा, अंकित जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, बच्चा बाबू अग्रहरी, नरेंद्र चौरसिया, परमेश्वर मोदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.