ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on high alert investigation campaign on firecracker and ammunition shops was conducted under the leadership of mughalsarai police sdm co

Chandauli News: हाई अलर्ट पर मुग़लसराय पुलिस एसडीएम सीओ के नेतृत्व में चला पटाखा असलहा दुकानों पर जांच अभियान.

"एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने भारी फोर्स के साथ मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मलोखर, दुल्हीपुर क़स्बा में पैदल मार्च किया। इस दौरान मलोखर स्थित पटाखे की दुकान को चेक किया गया। एसडीएम और सीओ ने बताया कि दिल्ली में बम ब्लास्ट से पुलिस सतर्क है, इसलिए एहतियातन तहसील क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है"

chandauli

9:26 PM, Nov 13, 2025

Share:

Chandauli News: हाई अलर्ट पर मुग़लसराय पुलिस एसडीएम सीओ के नेतृत्व में चला पटाखा असलहा दुकानों पर जांच अभियान.
logo

पटाखा गोदाम की जांच करते एसडीएम और सीओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। लाल किला दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद मुग़लसराय कोतवाली पुलिस हाई अलर्ट पर है। गुरुवार की देर शाम एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पटाखा की दुकान, होटल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान चलाया।

Img

एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने भारी फोर्स के साथ मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मलोखर, दुल्हीपुर क़स्बा में पैदल मार्च किया। इस दौरान मलोखर स्थित पटाखे की दुकान को चेक किया गया। एसडीएम और सीओ ने बताया कि दिल्ली में बम ब्लास्ट से पुलिस सतर्क है, इसलिए एहतियातन तहसील क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। होटल और लॉज में रुकने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। गोपनीय टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। नगर सहित आस-पास के लोगों से भी अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दें, जिससे समय रहते इसका जांच पड़ताल किया जा सके।

Img

इस अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने लोगों को जागरूक भी किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.