Chandauli News: खाद की दुकान में छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने दो दुकानों का लाइसेंस किया निलंबित.
"जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि खाद से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 7839882312 एवं 8318181081 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है"
chandauli
9:16 PM, Aug 24, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। किसानों को खरीफ सीजन में सुगमतापूर्वक खाद की आपूर्ति के लिए जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा फसल कृषि केन्द्र एवं प्रकाश खाद भण्डार का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दोनों रिटेलर्स द्वारा अभिलेख न दिखाए जाने के कारण प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए क्रय-विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा एग्रीजक्शन शहाबगंज द्वारा अभिलेख अपूर्ण रूप से बनाए जाने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी किसान भाइयों को अवगत कराना है कि जनपद में यूरिया 10754 मैट्रिक टन, डीएपी 2551 मैट्रिक टन, एनपीके 2468 मैट्रिक टन, एसएसपी 7805 मैट्रिक टन उपलब्ध है। उर्वरक की जनपद में पर्याप्त उपलब्धता है। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि उर्वरक का प्रयोग अपने खेतों में फसल के अनुसार संस्तुत मात्रा के अनुसार करें। आवश्यकता से अधिक प्रयोग करने से खेती की लागत और खेत की उर्वरता प्रभावित होने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। सभी किसान भाइयों से अपील है कि खाद से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 7839882312 एवं 8318181081 पर संपर्क कर सकते हैं।



