ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the announcement of cashless treatment shikshamitras welcomed anil rajbhar minister gave diagnosis of shikshamitras problem

Chandauli News: कैशलेस इलाज की घोषणा पर शिक्षामित्रों ने अनिल राजभर का किया स्वागत, शिक्षामित्रों की समस्या के निदान का मंत्री ने दिया

"शिक्षक दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने शिक्षा मित्र, रसाईया सहित अनुदेशक और शिक्षकों का कैशलेस इलाज देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय वृद्धि करने की घोषणा की गई। जिसे लेकर प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रों में खुशी है"

chandauli

10:03 AM, Sep 7, 2025

Share:

Chandauli News: कैशलेस इलाज की घोषणा पर शिक्षामित्रों ने अनिल राजभर का किया स्वागत, शिक्षामित्रों की समस्या के निदान का मंत्री ने दिया
logo

प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ चंदौली के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत शिक्षा मित्रों के साथ मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक दिवस पर बेसिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों के मानदेय में जल्द संतोषजनक वृद्धि करने की घोषणा की गई है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ चंदौली के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत के नेतृत्व में पीएमओ कार्यालय पहुंचकर शिक्षा मित्रों ने मालाफूल और अंगवस्त्र के साथ मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Img

मंत्री ने शिक्षा मित्रों की हर समस्या को शीघ्र ही दूर कराने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन पर पूरे प्रदेश में शिक्षा मित्रों में खुशी की उम्मीद जगी है। लम्बे समय से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ चन्दौली के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत शिक्षा मित्रों की मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगातार जुटे हुए हैं। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर लखनऊ में शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला के साथ जिलाध्यक्ष ने मुलाकात करके सहयोग करने की अपील की थी। जिस पर मंत्री ने कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से बात करके शिक्षा मित्रों की समस्याओं का निदान करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

Img

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से शिक्षा मित्र, रसाईया सहित अनुदेशक और शिक्षकों का कैशलेस इलाज देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय वृद्धि करने की घोषणा की गई। जिसे लेकर प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रों में खुशी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव, जिलाध्यक्ष वाराणसी अजय सिंह, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर सुनील पटेल, धर्मेन्द्र पांडेय, विनय मिश्रा, संजय जैन, आशुतोष पांडेय, प्रभाकर शर्मा, कमलेश, श्यामनारायण सहित अन्य शिक्षा मित्र मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.