Chandauli News: बाबा साहब की जयंती पर सांसद ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान.
"सांसद दर्शना सिंह ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर खुद को सशक्त करें।"
chandauli
5:52 PM, Apr 14, 2026
Share:


बाबा साहेब की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विवेकानंद.
चंदौली। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद समेत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में चंदौली लोकसभा क्षेत्र के मुगलसराय विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा पड़या में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जिससे प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी को समान सम्मान प्राप्त हो। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता और एकता को मजबूत करें।
विज्ञापन
सांसद ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर खुद को सशक्त करें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
