ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the birth anniversary of mulayam singh yadav manoj singh w said netaji s contribution will be remembered for thousands of years

Chandauli News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मनोज सिंह डब्लू बोले, हजारों साल याद किया जाएगा नेताजी का योगदान.

“चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।"

chandauli

10:01 AM, Nov 23, 2026

Share:

Chandauli News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मनोज सिंह डब्लू बोले, हजारों साल याद किया जाएगा नेताजी का योगदान.
logo

नेताजी के चित्र के सामने केक काटते सपा राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मिठाई बांटकर उनके संघर्षों और राजनीतिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Img

इस मौके पर मनोज सिंह डब्लू ने मुलायम सिंह यादव को किसानों और नौजवानों का सच्चा रहनुमा बताते हुए कहा कि नेताजी को यूं ही धरतीपुत्र नहीं कहा जाता था। उन्होंने किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए और नौजवानों के लिए निर्णायक भूमिका निभाई। उनका योगदान हिंदुस्तान हजारों साल तक याद करेगा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने सेना और सैनिकों का सम्मान बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण काम किया। सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गांव तक पहुंचाने और सैन्य सम्मान दिलाने की दिशा में भी उन्होंने पहल की थी।

पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी के पदचिह्नों पर चलते हुए उन्होंने चंदौली की धरती पर सेना भर्ती कराने का काम किया था। उन्होंने भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार नेताजी के कार्यों और उपलब्धियों के आंकड़ों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर भी अपने कार्यकाल के कामों को आगे नहीं बढ़ा पाने का आरोप लगाया।

Img

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी की जयंती पर केक काटने और मिठाई बांटने के साथ उनके विचारों एवं समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।बाइट: मनोज सिंह डब्लू, राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी एवं पूर्व विधायक सैयदराजा।







headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.