ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the birth anniversary of mulayam singh yadav mp chhotalal kharwar distributed blankets among the needy and also distributed fruits to the patients

Chandauli News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सांसद छोटेलाल खरवार ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल, मरीजों को फल भी वितरित किए.

“समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार के नेतृत्व में सोनहुल स्थित गणपति लॉन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में मरीजों और सफाई कर्मचारियों को भी कंबल व फल बांटे गए।”

chandauli

10:05 AM, Nov 23, 2026

Share:

Chandauli News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सांसद छोटेलाल खरवार ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल, मरीजों को फल भी वितरित किए.
logo

जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सपा सांसद छोटेलाल खरवार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार के नेतृत्व में सोनहुल स्थित गणपति लॉन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्षों, विचारों एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इसके बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया में मरीजों और सफाई कर्मचारियों को कंबल एवं फल बांटे गए। जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, महासचिव मुश्ताक अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, अश्वनी सोनकर, दशरथ सोनकर, टोनी खरवार, सुधाकर कुशवाहा, त्रिलोकी पासवान, रामलाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.