मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the day of chhath festival a crowd of devout chhath women gathered at the ghats on the day of kharna

Chandauli News: छठ महापर्व पर खरना के दिन घाटों पर उमड़ी आस्थावान छठ वर्ती महिलाओं की भीड़.

"जगह-जगह छठ मइया के भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा"

chandauli

9:23 AM, Oct 27, 2025

Share:

Chandauli News: छठ महापर्व पर खरना के दिन घाटों पर उमड़ी आस्थावान छठ वर्ती महिलाओं की भीड़.
logo

पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव अपने वार्ड में तालाब पर वेदी पूजन करती हुई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क/ पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच रविवार को जिले के पीडीडीयू नगर, चकिया, नौगढ़, सैयदराजा, सकलडीहा, बलुआ और धानापुर गंगा घाट सहित विभिन्न इलाकों में विभिन्न तालाबों और नदियों के तट पर घाट पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह छठ मइया के भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

Img

चंदौली मझवार स्टेशन के पास नेशनल हाइवे 19 के किनारे स्थित तालाब पर वेदी पूजन के दौरानछठी मैया से आशीर्वाद की कामना करती एडीएम सदर दिव्या ओझा

पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब, सुभाष नगर तालाब, दामोदरदास पोखरा सहित सभी तालाबों और गंगा तट पर छठ वर्ती महिलाओं ने वेदी पूजन किया। परम्परागत "छठ मइया" के गीत गाते हुए भक्तिमय माहौल में वेदी पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान घाटों पर वर्ती महिलाएं और उनके परिजन "छठ मइया" के गीत गाते रहे। 

Img

पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव अपने वार्ड में तालाब पर वेदी पूजन करती हुई

पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव भी लगातार दूसरे साल छठ पूजा कर रही हैं। अपने परिजनों के साथ आरती यादव अपने वार्ड में स्थित तालाब पर पहुंची और खरना के दिन घाट पूजन किया। वहीं सदर तहसील की एसडीएम दिव्या ओझा जिला मुख्यालय स्थित साव जी के पोखरे पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान घाट पूजन देख एसडीएम खुद वहां रुक गईं और घाट को छूकर अपने माथे लगाया और "छठ मइया" से आशीर्वाद लिया।

Img

चंदौली मझवार स्टेशन के पास नेशनल हाइवे 19 के किनारे स्थित तालाब पर वेदी पूजन के दौरानछठी मैया से आशीर्वाद की कामना करती एडीएम सदर दिव्या ओझा

विज्ञापन

सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के साथ काली माता मंदिर, सरोवर, ईटवा, धरहरा, बरठी कालेश्वर सरोवर, पदुमनाथपुर, खड़ेहरा, ताजपुर और दुर्गापुर सहित कई स्थानों पर आस्थावान महिलाओं ने जल, दूध, फूल, सुप, फल और दीपक से घाट पूजन कर सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मिट्टी से बेदी बनाकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की।

Img

सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर पर खरना के दिन पूजा करती महिलाएं

इस दौरान व्रती महिलाएं लोकगीतों से घाटों का माहौल भक्तिमय बना दिया। ग्राम प्रधानों व युवाओं की अगुवाई में घाटों की सफाई, समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली गई। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान किया। रविवार का दिन नहाय-खाय के रूप में मनाया गया।

Img

सकलडीहा सरोवर पर एडीएम राजेश कुमार, एएसपी अनंत चंद्रशेखर, एसडीएम सकलडीहा कुण्डन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी मातहतों के साथ निरीक्षण करते हुए

सकलडीहा क्षेत्र में व्रती महिलाओं ने निर्मल जल में स्नान कर व्रत शुरू किया। वहीं सुरक्षा को लेकर एडीएम राजेश कुमार, एडीशनल अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर, एसडीएम कुंदन राज कपूर, सीओ स्नेहा तिवारी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव संदीप गौतम, प्रधान अशोक कुमार और मंजू देवी जुटी रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.