मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the death of panchayat assistants the organization extended a helping hand provided financial assistance

Chandauli News: पंचायत सहायिकाओं के निधन पर संगठन ने बढ़ाया मदद का हाथ,दी आर्थिक सहायता.

"जिलाध्यक्ष सागर पटेल ने कहा कि संगठन परिवार की तरह है और ऐसे कठिन समय में साथ खड़ा रहना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मृतक सहायिकाओं के परिजनों को सहयोग राशि देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।"

chandauli

6:59 PM, Mar 22, 2026

Share:

Chandauli News: पंचायत सहायिकाओं के निधन पर संगठन ने बढ़ाया मदद का हाथ,दी आर्थिक सहायता.
logo

मृतक के परिजनों को सहायता देते संगठन के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां और सकलडीहा क्षेत्र में दो पंचायत सहायिकाओं के हालिया निधन के बाद पंचायत सहायक संगठन ने मानवीय पहल करते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष सागर पटेल ने मृतक सहायिकाओं के घर पहुंचकर सहयोग राशि सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पलिया की पंचायत सहायिका प्रतिमा देवी तथा सकलडीहा विकास खंड के रैपुरा ग्राम सभा की पंचायत सहायिका संगीता सिंह का हाल ही में निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद जिले के सभी विकास खंडों चहनियां, सकलडीहा, नौगढ़, शाहबगंज, नियामताबाद, चकिया, बरहनी, धानापुर और सदर के पंचायत सहायकों व सहायिकाओं ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र की।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सागर पटेल ने कहा कि संगठन परिवार की तरह है और ऐसे कठिन समय में साथ खड़ा रहना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मृतक सहायिकाओं के परिजनों को सहयोग राशि देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, मुकेश यादव, अजय कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, मदन साहनी, रोहित गुप्ता, निर्भय, चंदन कन्नौजिया, झबलू यादव, अजय यादव, राकेश यादव, यशवंत सहित कई पंचायत सहायक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.