मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the first day of up board s high school and intermediate examination 3690 students left the examination

Chandauli News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 3690 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा.

"जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से 1,735 अध्यापक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग से 2,165 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई और पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।"

chandauli

8:39 PM, Feb 18, 2026

Share:

Chandauli News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 3690 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा.
logo

परीक्षा से पहले प्रवेश द्वार पर जांच से गुजरते छात्राएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बुधवार 18 फरवरी 2026 से जनपद में प्रारंभ हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 31,715 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 29,429 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2,286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इस पाली में कुल 32,040 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,636 उपस्थित रहे तथा 1,404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।जनपद में कुल 82 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप 5 सचल दल गठित किए गए, जिन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Img

headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.