ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the increasing crime the trade board gave a leaflet to the co against the kotwal called the disputed outpost in charge a one man army

Chandauli News: बढ़ते क्राइम पर व्यापार मंडल ने कोतवाल के खिलाफ सीओ को दिया पत्रक, विवादित चौकी इंचार्ज को बताया वन मैन आर्मी

"पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। वही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा"

chandauli

8:56 PM, Dec 10, 2025

Share:

Chandauli News: बढ़ते क्राइम पर व्यापार मंडल ने कोतवाल के खिलाफ सीओ को दिया पत्रक, विवादित चौकी इंचार्ज को बताया वन मैन आर्मी
logo

पीडीडीयू नगर सीओ को पत्रक देते व्यापार मंडल के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। पड़ाव व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीओ मुगलसराय से मिला और जलीलपुर चौकी क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। व्यापारियों ने सीओ को पत्रक सौंपकर हाल के दिनों में हुई वारदातों का तत्काल खुलासा करने कि मांग की।

Img

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब से नए कोतवाल ने कार्यभार संभाला है, तब से मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में अपराध तेजी से बढ़े हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बड़ी घटनाओं में अब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। व्यापारियों ने उदाहरण देते हुए बताया,आलोक तिवारी के घर से 10 लाख की चोरी, प्रवीण गुप्ता से 3 लाख की टप्पेबाजी, अमन ज्वेलर्स में 50 लाख की चोरी। इन सभी मामलों के खुलासे को लेकर अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

Img

जलीलपुर चौकी इंचार्ज की शान में तारीफ के कसीदे पढ़ते महामंत्री

बड़ी हैरानी की बात है कि व्यापार मंडल के महामंत्री ब्रिजमणि मिश्रा मुगलसराय कोतवाल के खिलाफ बोलते बोलते इतना आगे बढ़ गए कि दो साल पूर्व जिले के चकिया कोतवाली अंतर्गत सैदपुर चौकी इंचार्ज के रूप में तैनाती के दौरान गंभीर विवादों में घीरे रहे वर्तमान जलीलपुर चौकी इंचार्ज की तारीफ में इतने कसीदे पढ़े कि उन्हें "वन मैन आर्मी" तक की संज्ञा दे डाली। महामंत्री यह भूल गए की चौकी इंचार्ज की भी जिम्मेदारी उतनी ही है जितनी कोतवाल की। क्योंकि चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर क्राइम बढ़ रहा है और एक का भी वह खुलासा करने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन

Img

सीओ साहब से जलीलपुर चौकी इंचार्ज को वन मैन आर्मी बताते व्यापार मंडल के महामंत्री

व्यापार मंडल ने मांग की कि पुलिस इन घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करे, व्यापारियों से उच्चाधिकारियों की बैठक करवाकर भय का माहौल दूर किया जाए, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए और संध्या समय सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। सीओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

Img

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष शुभम गुप्ता, महामंत्री बृजमणि मिश्रा, विजय पटेल, भरत केसरी, ओमप्रकाश सेठ, डॉ. रहमान, अमन सेठ, विशाल जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, मनोज बिंद, सीताराम सेठ, राकेश केशरी और आलोक त्रिपाठी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.