ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on the national festival itself the lock of the panchayat bhawan opens for the villagers encroachment on vacant land

Chandauli News: राष्ट्रीय पर्व पर ही ग्रामीणों के लिए खुलता है पंचायत भवन का ताला, खाली जमीन पर हो रहा अतिक्रमण.

"डीडीओ सपना अवस्थी ने बताया कि ग्रामीणों की सहूलियत के लिए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। यदि भवन में ताला बंद रहता है, कार्यों का संचालन नहीं हो रहा है, और उसका दुरुपयोग हो रहा है, तो इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

1:50 PM, Sep 6, 2025

Share:

Chandauli News: राष्ट्रीय पर्व पर ही ग्रामीणों के लिए खुलता है पंचायत भवन का ताला, खाली जमीन पर हो रहा अतिक्रमण.
logo

खखड़ा गांव में पंचायत भवन पर लटका ताला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के खखड़ा गांव के पंचायत भवन में बराबर ताला लटका रहता है। पंचायत भवन के बराबर बंद रहने के कारण ग्रामीण बाहर ट्रैक्टर और कृषि उपकरण रखकर उसका निजी उपयोग कर रहे हैं, जिससे शासन की योजना यहां पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दे रही है। बताते चलें कि शहाबगंज विकासखंड के आखिरी छोर पर स्थित खखड़ा गांव में विकास के लिए सरकार की संचालित योजनाओं के तहत वर्ष 2020-21 में 15वां वित्त और मनरेगा योजना के अंतर्गत लाखों रुपए खर्च करके पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। जिसके लिए पंचायत सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति भी की गई। 

Img

नियुक्ति होने के बाद कंप्यूटर से लेकर सारी सामग्री रखने की हिदायत दी गई, ताकि ग्रामीणों को गांव में ही कुटुंब रजिस्टर, खसरा, खतौनी, आय, जाति, निवास अन्य अभिलेख पंचायत भवन पर ही मिल सके। लेकिन पंचायत भवन पर बराबर ताला लटके रहने से ग्रामीणों को कुटुंब रजिस्टर की नकल जैसे कार्य के लिए पंचायत सहायक के घर जाने को मजबूर होना पड़ता है। गांव के रामअवध, राम अवतार, सतीश कुमार, आलोक, शिवकुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन सिर्फ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती तथा किसी बड़े मीटिंग और चौपाल के दौरान ही खुलता है। 

विज्ञापन

Img

बाकी दिनों में यहां ताला ही लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में डीडीओ सपना अवस्थी ने बताया कि ग्रामीणों की सहूलियत के लिए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। यदि भवन में ताला बंद रहता है, कार्यों का संचालन नहीं हो रहा है, और उसका दुरुपयोग हो रहा है, तो इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.