Chandauli News: जल जीवन मिशन की प्रगति पर विधायक रमेश जायसवाल ने किया ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण.
"विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुंचाना है और इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।"
chandauli
10:03 AM, Jul 15, 2026
Share:


निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करते विधायक रमेश जायसवाल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बौरी, गंगेहरा और भरछा ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि पेयजल में मानकों के अनुरूप क्लोरीन की मात्रा सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में नियमित जलापूर्ति बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से जल पहुंचाना है और इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजना को निर्धारित समय में पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
