Chandauli News: विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यसभा दर्शना सांसद व साधना सिंह ने किया पौधारोपण, लोगों से वृक्ष लगाने की अपील.
"प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बताया कि जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इसमें आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो।"
chandauli
7:48 PM, Jun 5, 2026
Share:


कलेक्ट्रेट में पौधा रोपण करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह एवं साधना सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.
चंदौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह ने फलदार आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
पौधारोपण के दौरान सांसद दर्शना सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। ये न केवल छाया और फल प्रदान करते हैं, बल्कि शुद्ध वायु देकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा, पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बताया कि जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इसमें आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



