मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news on world heritage day students saw the historical heritage of railways

Chandauli News: वर्ल्ड हेरिटेज डे पर छात्रों ने देखी रेलवे की ऐतिहासिक विरासत.

"डीडीयू मंडल का यह प्रयास नई पीढ़ी को भारतीय रेल की समृद्ध विरासत से जोड़ने और संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।"

chandauli

8:51 PM, Apr 18, 2026

Share:

Chandauli News: वर्ल्ड हेरिटेज डे पर छात्रों ने देखी रेलवे की ऐतिहासिक विरासत.
logo

रेलवे की विरासत

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल में 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर यांत्रिक विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय रेल की ऐतिहासिक धरोहरों और उनके संरक्षण के महत्व से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के तहत रामकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मंडल क्षेत्र की रेलवे विरासत से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डीडीयू स्टेशन पर स्थित एक सदी से अधिक पुराने फुट ओवर ब्रिज के संरक्षित हिस्से का अवलोकन किया और उसकी उपयोगिता व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Img

इसके साथ ही छात्रों ने स्टेशन परिसर में स्थापित विरासत रेल इंजन को भी देखा। उन्हें भाप इंजन से लेकर आधुनिक वंदे भारत ट्रेन तक भारतीय रेल के विकास क्रम, तकनीकी बदलाव और परिवहन व्यवस्था में हुए सुधारों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को मंडल कार्यालय परिसर स्थित प्रदर्शनी केंद्र भी ले जाया गया, जहां पुराने रेलवे उपकरण, मशीनरी के पुर्जे और तकनीकी सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने इन वस्तुओं को बड़े उत्साह से देखा और उनसे जुड़ी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरोहर संरक्षण, स्वच्छता और सार्वजनिक संपत्तियों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्टेशन प्रभारी राजेश कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। डीडीयू मंडल का यह प्रयास नई पीढ़ी को भारतीय रेल की समृद्ध विरासत से जोड़ने और संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.