ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news once again balua police succeeded in reuniting the separated couple

Chandauli News: एक बार फिर बिछड़े दंपत्ति को मिलाने में कामयाब हुई बलुआ पुलिस.

"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र पर पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। शांतिपूर्ण माहौल में बैठाकर पारिवारिक मूल्यों, एक-दूसरे के महत्व और रिश्तों की अहमियत पर विस्तार से समझाया। काफी प्रयासों और बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया"

chandauli

8:12 PM, Oct 16, 2025

Share:

Chandauli News: एक बार फिर बिछड़े दंपत्ति को मिलाने में कामयाब हुई बलुआ पुलिस.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर थाना बलुआ और मिशन शक्ति के संयुक्त प्रयास से बुधवार की शाम को एक बिछड़ा दंपत्ति फिर से बिना जोर-जबरदस्ती के एक और दंपत्ति को मिलाया। पति-पत्नी को पुलिस ने समझा-बुझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना बलुआ द्वारा मिशन शक्ति केंद्र द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ वर्षों से चले आ रहे पति-पत्नी के विवाद को भी खत्म करने का प्रयास जारी है। अब तक तीन दम्पत्तियों को पुलिस ने राजी-खुशी से एक साथ रहने का शपथ दिलवाया। इस प्रयास को समाज में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। बुधवार को एक गांव के रहने वाले दम्पत्ति को पुनः मिलवाया गया। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि समाज में सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को भी सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति केंद्र पर पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था।

विज्ञापन

मिशन शक्ति पुलिस टीम ने दोनों को शांतिपूर्ण माहौल में बैठाकर पारिवारिक मूल्यों, एक-दूसरे के महत्व और रिश्तों की अहमियत पर विस्तार से समझाया। काफी प्रयासों और बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस ने दंपत्ति के बीच विवाद को समाप्त कराते हुए उन्हें परिजनों की मौजूदगी में राजी-खुशी घर भेजा। उन्होंने पुलिस की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर पुलिस आगे बढ़कर ऐसे कदम उठाएगी, तो समाज में कई टूटते रिश्ते फिर से जुड़ सकेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.