ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one and a half dozen people including those selling meat in the open arrested

Chandauli News: खुले में मांस बेचने वालों सहित डेढ़ दर्जन गिरफ्तार.

"सकलडीहा कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अराजकतत्वों और शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा"

chandauli

8:23 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: खुले में मांस बेचने वालों सहित डेढ़ दर्जन गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली । सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। सोमवार को पुलिस ने खुले में मांस बेचने और मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में डेढ़ दर्जन युवाओं एवं दुकानदारों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई से कस्बे में खलबली मच गई है।ठंड के मौसम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 
सकलडीहा कस्बा व आसपास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में मारपीट करने और अशांति फैलाने के आरोप में एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि खुलेआम मांस बिक्री करने वाले करीब आधा दर्जन दुकानदारों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार मांस विक्रेताओं को आवश्यक कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय भेज दिया गया। 
इस संबंध में सकलडीहा कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अराजकतत्वों और शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तारी टीम में कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, राजेन्द्र सिंह, दिनेश राम, राणा यादव, जय शंकर चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.